शरीर में जमी गंदगी को कैसे निकाले | How To Detox Your Body Naturally In Hindi

दोस्तो, आज की लेख में शरीर में जमी गंदगी को कैसे निकाले (how to detox your body naturally in hindi) के बारे में जानेंगे, जिससे आपकी बॉडी की अंदरूनी सफाई आप अच्छेसे कर सके, और इसका फायदा आपके शरीर को हो और शरीर हमेशा स्वस्थ रहे।

आपको तो पता ही है कि, हम रोजाना कही तरह के पदार्थों एवं पेय का सेवन करते है, जिससे उनके कुछ पौष्टिक तत्व हमे मिलते है, तो कुछ उनके विषैले तत्व शरीर मे ही जमा रहते है, जिससे हमारा शरीर कही बीमारियों का घर बन जाता है, इसका कारण की हम शरीर को साफ(detox) नही करते।

शरीर मे जमा विषाक्त पदार्थों को साफ करना हमे आना चाहिए, जैसे हमारे शरीर की बाहरी सफाई आवश्यक होती है, वैसेही शरीर के अंदर की सफाई भी उतनी ही ज्यादा आवश्यक होती है, कही लोगों को ये नही पता होता है कि, शरीर मे जमी गंदगी को कैसे निकाले, इसीलिए आपके लिए ये लेख लाये है, जो आपको मददगार साबित हो सकता है।

शरीर में जमी गंदगी को कैसे निकाले | How To Detox Your Body Naturally In Hindi


शरीर में जमी गंदगी को कैसे निकाले | How To Detox Your Body Naturally In Hindi
how to detox your body naturally in hindi

Table of content

  1. डिटॉक्स क्या है?(What is detox?)
  2. शरीर से विषाक्त पदार्थों को साफ क्यों करना चाहिए?
  3. डिटॉक्स वॉटर या जूस कैसे बनाएं? (How to make detox water or juice in hindi)
  4. शरीर मे जमी गन्दगी को साफ (detox) करने का तरीका

डिटॉक्स क्या है?(What is detox?)

बहुतसे लोगों को पताही नही होता कि, शरीर के अंदर की सफाई भी होती है, तो वही हम जानेंगे कि, डिटॉक्स आखिर क्या है और कैसे काम करता है? डिटॉक्स करना याने सफाई करना जो हम इस लेख में बता रहे है, जो शरीर के अंदरूनी अंगों की याने फेफड़े, आंत, किडनी, लीवर, त्वचा, खून की पूरी तरह से सफाई करना याने डिटॉक्स करना होता है, जिससे शरीर मे जमा विषाक्त पदार्थ को साफ करना होता है, जिससे शरीर स्वस्थ रहे।

शरीर से विषाक्त पदार्थों को साफ क्यों करना चाहिए?

जैसे हम अपनी बाहरी शरीर पर ध्यान देते है, उसे साफ सुथरा रखता है, वैसेही शरीर की अंदरूनी सफाई पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी होता है, इसपर ध्यान न देने पर शरीर मे जमा विषाक्त पदार्थ ज्यादा मात्रा में जमा होती है, और हमारे शरीर को अस्वस्थ बनाती है, हमारी इम्युनिटी पॉवर कम होने लगती है, और  आखिर में हम बहुत ज्यादा बीमार होने लगते है, इसीलिए वक़्त पर ही हमे हमारे शरीर को डिटॉक्स करते रहना चाहिए, इससे हमारा शरीर हमेशा स्वस्थ रहेगा।

डिटॉक्स वॉटर या जूस कैसे बनाएं? (How to make detox water or juice in hindi)

आपको बता दु की, आप अपने घर पर ही डिटॉक्स वॉटर या जूस बना सकते है, इससे आपकी पूरी बॉडी डिटॉक्स होगी, इसे कैसे बनाये ये हमने नीचे विस्तार से बताया है।

1. हल्दी डिटॉक्स वॉटर (Turmeric detox water in hindi)

आपको पता ही होगा कि, हल्दी कितनी गुणकारी होती है हमारे शरीर के स्वास्थ के लिए, इसमे एंटीऑक्सीडेंट के गुण जो होते है, जो आपकी त्वचा को भी निखारने में हल्दी फायदेमंद मानी जाती है, साथ साथ ये शरीर की अंदर की सफाई करने के लिए भी जानी जाती है, तो चलिए जानते है कैसे ?

सामग्री : 

1. एक गिलास पानी

2. 1/5 चम्मच हल्दी

3. आधा चम्मच नींबू का रस

4. थोडासा अदरक

डिटॉक्स वॉटर बनाने का तरीका :

1. एक गिलास पानी को उबाल लें।

2. उसमे ⅕ चम्मच हल्दी डाले।

3. फिर उसमें अदरक डाले।

4. उसे मिक्स कर ले।

5. पानी थोड़ा गुनगुना हो जाये तब उसमें नींबू का रस डाले।

6. हल्दी डिटॉक्स वॉटर तैयार 

इस हल्दी डिटॉक्स वॉटर को सवेरे खाली पेट एक एक घूंट पीना लाभदायक होता है।

2. नींबू डिटॉक्स वॉटर ड्रिंक (lemon detox drink in hindi) :

नींबू के फायदे किसे पता नही होंगे, ये तो बहुत गुणकारी है, इसमे मौजूद भरपूर विटामिन-सी आपके बॉडी को डिटॉक्स करने में फायदेमंद होता है, नींबू detox वॉटर ड्रिंक बनाने का तरीका कुछ इस प्रकार है।

सामग्री :

1. 1 नींबू 

2. आधा गिलास पानी

3. एक चम्मच शहद

नींबू डिटॉक्स वॉटर ड्रिंक बनाने का तरीका :

1. 1नींबू का रस निकाल ले।

2. आधा गिलास पानी मे नींबू का रस डाले।

3. उसके बाद एक चम्मच शहद डाले, और उसे मिक्स कर ले।

4. आपका नींबू डिटॉक्स वॉटर ड्रिंक तैयार है।

नींबू डिटॉक्स वॉटर ड्रिंक सुबह खाली पेट पीने से वजन कम होने के साथ साथ शरीर की अंदरूनी सफाई भी अच्छे से होती है।

3. नारियल पानी डिटॉक्स ड्रिंक (coconut water detox drink in hindi) :

नारियल पानी जैसा डिटॉक्स ड्रिंक हो ही नही सकता, क्योंकि ये प्राकृतिक डिटॉक्स ड्रिंक है, जो पेड़ पर ही बनता है, इसकी सामग्री तो खुद इसके पास ही होती है, इसका सेवन आप सवेरे अगर रोज करते हो तो आपका शरीर प्राकृतिक तरीकेसे स्वस्थ और मस्त रहेगा, इसका उपयोग वजन को कम करने में भी किया जाता है।

4. संतरा जूस का सेवन :

संतरा जूस के फायदे तो आपको पता ही होंगे, इसमे विटामिन-सी की मात्रा भरपूर होती है, ये फल आपकी बॉडी को डिटॉक्स करने में बहुत ज्यादा फायदेमंद हो सकता है, इसमे एंटीऑक्सीडेंट के गुण भी होते है, और इसका जूस आप दिन में कभीभी पी सकते है, इससे आपकी बॉडी डिटॉक्स होती रहेगी, तो संतरा जूस को आप रोजाना एक कप पी सकते है।

शरीर मे जमी गन्दगी को साफ (detox) करने का तरीका :

शरीर के अंदर की सफाई करना हमारे सेहत के लिए आवश्यक होता है, जिससे हम बीमारियों से कोसो दूर रहते है, इसीलिए हमने शरीर की गंदगी को साफ करने के नीचे विस्तार से कुछ तरीके बताए है।

1. ग्रीन टी का सेवन :

ग्रीन टी हमारे शरीर के लिए लाभकारी होती है, क्योंकि ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते है, जो हमारे शरीर को डिटॉक्स करने में मददगार साबित होते है, एक कप सुबह खाली पेट गर्मा गरम ग्रीन टी लेने से वजन तो कम होता ही है, लेकिन ये बॉडी को डिटॉक्स करता है।

2. भरपूर पानी पिये :

पानी का महत्व तो हम सब लोग जानते है, ये हमारे जीवन मे बहुत ही आवश्यक घटक है, इसके बिना जिन भी मुश्किल होता है, इसीलिए इसे भरपूर मात्रा में पीना चाहिए, इसे दिन में 9-10 गिलास पीने से शरीर के अंदर के विषाक्त पदार्थ साफ हो जाते है, अगर आप सवेरे गुनगुने पानी का सेवन करेंगे तो आपको इसका लाभ होगा।

3. नींद पूरी लेना :

क्या आपको पता है कि, एक अच्छी नींद आपको कितना एक्टिव रख सकती है, बहुत ज्यादा अगर आपकी नींद रात को पूरी होती है, याने 7-8 घंटे की नींद आप लेते हो तो आपका दिन अच्छा जाता है, और आपके बॉडी में आपको कही बदलाव दिखेंगे, जैसे वजन का कम होना, चेहरे पर रौनक आना आदि।

अगर आप अपनी नींद पूरी लेते हो तो आपके वजन के साथ साथ आपकी बॉडी में से विषैले पदार्थ भी साफ होते है, बॉडी पूरी तरह से डिटॉक्स होती है।

4. प्रतिदिन योगा करे :

क्या आप प्रतिदिन योगासन करते हो? अगर नही तो अभि से योगा करना शुरू कर दे, क्योंकि योगा के है कही फायदे, जो आपको स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते है, प्रतिदिन योगा करने से आपकी बॉडी भी डिटॉक्स होती है, और आपका शरीर विषैले पदार्थो से मुक्त हो जाता है।

5. लहसुन का सेवन करे :

क्या आपको पता है कि, लहसुन हमारे बॉडी को जल्दी ही डिटॉक्स कर देता है, लहसुन में पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल गुण शरीर मे से विषैले पदार्थ को साफ कर देते है, और शरीर को स्वस्थ और निरोगी बनाते है, इसके एक कली का सवेरे खाली पेट सेवन लाभकारी होता है।

6. बॉडी मसाज करें :

क्या आपको पता है कि, बॉडी की मसाज करना भी बहुत ज्यादा आवश्यक होता है, बॉडी की मसाज से बॉडी को रिलैक्स महसूस होता है, बॉडी मसाज से आपके शरीर मे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है, और आपकी बॉडी से विषैले पदार्थ नष्ट हो जाते है, और बॉडी पूरी तरह डिटॉक्स होती है।

(FAQ) :

Q.1  बॉडी डिटॉक्स क्या है?

Ans: बॉडी की अंदरूनी सफाई  जो किडनी, लीवर आदि, बॉडी डिटॉक्स मीन्स शरीर की साफ सफाई करना।

Q.2 डिटॉक्स वॉटर कब पीना चाहिए?

Ans: डिटॉक्स वॉटर अगर आप सवेरे सवेरे खाली पेट पीते हो तो आपको फायदेमंद हो सकता है।

Q.3  टॉक्सिन्स बॉडी में कैसे बढ़ता है?

Ans: आप जब जंक फूड, स्मोकिंग, ड्रिंकिंग, ज्यादा ऑयली फ़ूड खाते हो इससे बॉडी में टॉक्सिन्स बढ़ता है। 

Q.4  पूरे शरीर की सफाई कैसे करे?

Ans: पूरे शरीर की सफाई आप एक अच्छा आहार लेकर कर सकते है, आपको आपके लाइफस्टाइल में बदलाव लाने की जरूरत होती है।

Q.5  बॉडी को डिटॉक्स करने के क्या फायदे है?

Ans: बॉडी अगर हर हफ्ते में एक बार डिटॉक्स आप करते हो तो आपके ब्लड का सर्कुलेशन अच्छा होगा, इससे ब्लड आपके पूरे शरीर मे संचार करेगा और विषैले पदार्थ को शरीर से निकलकर आपके बॉडी को बीमारी से मुक्त करेगा।

अन्य पढे :

आपने इस लेख से क्या सीखा :

आशा करता हु की, आपको हमारा शरीर में जमी गंदगी को कैसे निकाले (how to detox your body naturally in hindi) के बारे में ये लेख पसंद जरूर आया होगा, लेकिन हम इससे क्या सीखते है, की हमे अपने रोज के आहार को अच्छा बनाने की जरूरत है, हमे हफ्ते में एक बार अपनी बॉडी को जरूर डिटॉक्स करना चाहिए, बॉडी का डिटॉक्सीफिकेशन हमे कही बीमारियों से बचा सकता है।

इस लेख में दी गई सामग्री एवं जानकारी का उपयोग किसी बीमारियों को ठीक करने या स्वास्थ्य संबंधी समस्या उपचार के हेतु नहीं है। ये सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या चिकित्सक से परामर्श करे।

अगर आपको हमारा ये लेख पसंद आया हो तो शेयर जरूर करे, और ऐसेही स्वस्थ संबंधी जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे।

Leave a Comment