Karele ka juice peene ke fayde aur nuksan | Bitter Gourd Benefits In Hindi Best 2023

दोस्तो, आज हम जानेंगे कि karele ka juice peene ke fayde aur nuksan क्या है और इसको बनाने की विधि, इससे आपको इसके पीने का फायदा और इसके पौष्टिक तत्व मिल सके, जिससे आप कई बीमारियों से निजात पा सकते है।

आपको तो पता ही होगा कि करेला कितना गुणकारी होता है, जो हम सब्जी बनाने के लिए या इसका जूस पीने के लिए करेले का उपयोग करते है, करेले का स्वाद कड़वा होने की वजह से कई लोग इसे खाना नापसंद भी करते है।

लेकिन इससे होने वाले लाभ आपके लिए फायदेमंद साबित ही सकते है, जिससे आपको मधुमेह और वजन का बढ़ना ऐसी समस्या को करेले का जूस छुटकारा दिला सकता है।

तो आइए जानते है कि, करेले का जूस(bitter gourd juice) पीने के फायदे और नुकसान क्या है, और इसे हमे कब पीना चाहिए।

Karele ka juice peene ke fayde aur nuksan

करेले का जूस पीने के फायदे (Bitter gourd benefits in hindi)

करेले का जूस के फायदे जानने से पहले आपको बता दु की, किसी भी चीज की अति नही करनी चाहिए, मेरा मतलब है कि, करेले का जूस आप ज्यादा मात्रा में ना ले, कम मात्रा में ही इसका सेवन करे, नीचे जानते है इसके फायदे क्या क्या है।

1. वजन को कम करे :

बढ़ते वजन को कम करने के लिए आप कर सकते करेले के जूस या रस का सेवन क्योंकि करेले में औषधीय गुण पाए जाते है, करेले में कैलोरी की मात्रा कम होने के कारण आप इसका रोजाना सेवन कर सकते है, इससे आपका शरीर डिटॉक्स होता है, और आपका शरीर स्वस्थ रहता है, साथ साथ आपके शरीर मे कैलोरी की मात्रा नही बढ़ती इससे आपका वजन नियंत्रित रहता है।

2. शरीर को डिटॉक्स करता है :

कई लोग जानते है कि, शरीर मे विषैले घटक मौजूद रहते है, जो हमारे शरीर मे बाहर के पदार्थ खाने से भी शरीर के अंदर जमा रहते है, जो हमारे शरीर को अस्वस्थ बना देते है, इसीलिए हमे शरीर को डिटॉक्स करना बहुत ही जरूरी होता है, अगर आप रोजाना सवेरे करेले के जूस का सेवन करते है, तो आपका शरीर डिटॉक्स होता है, और आप स्वस्थ रह सकते है।

3. त्वचा रोग को करे दूर :

त्वचा रोग संबंधी समस्याओं के लिए करेले का जूस फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इसमें पाए जाने वाले औषधीय गुण खून को हमेशा साफ करता है, जिससे त्वचा की समस्या से दूर रख सकता है, जैसे मुँहासे, दाग, खाज, खुजली, सोरायसिस जैसे त्वचा संबंधित समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

4. पाचन शक्ति बढाये :

करेले के जूस में अगर नींबू का रस मिलाया जाए और उसे रोजाना पिया जाए, तो हमारी पाचन शक्ति में सुधार आता है, इसमे मौजूद विटामिन-सी तत्व आपके पाचन शक्ति को बढ़ाता है, और आपकी भूख बढ़ने में मदद मिलती है, और आपका शरीर पाचन जैसी समस्या से दूर रहता है, जिससे एसिडिटी, अपच जैसी समस्या नही होती है।

5.ब्लड शुगर को कम करे :

करेले के जूस का सेवन रोजाना सवेरे करने से ब्लड शुगर रोगी को राहत मिल सकती है, इसका सेवन आप गाजर का रस मिलाकर भी कर सकते है, इससे आपका बढ़ता ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है, इसमे मौजूद इन्सुलिन की मात्रा बढ़ते ब्लड शुगर को कम करती है, और आप ब्लड शुगर के खतरे से छुटकारा पा सकते है।

7. इम्युनिटी को मजबूत बनाये :

क्या आपको पता है कि, हमारी इम्युनिटी का मजबूत होना हमारे शरीर के स्वास्थ के लिए कितना जरूरी होता है, अगर इम्युनिटी मजबूत रहती है तो बीमारी हमारे आस पास भी नही भटकती है, अगर आपको आपकी इम्यूनिटी मजबूत रखनी है, तो रोजाना करेले का जूस खाली पेट अवश्य ले, इससे बॉडी डिटॉक्स होती है, और हमारी इम्युनिटी को बूस्ट करती है।

करेले का जूस पीने के नुकसान (Bitter gourd side effects in hindi)

जैसे कि करेले के जूस के फायदे ऊपर देखे वैसेही इसके नुकसान भी होते है, जैसे कि हमने पहले ही बताया कि, इसका अति सेवन बिलकुल भी ना करे, इससे कई नुकसान हो सकते है।

1. गर्भवती महिला इस जूस का सेवन ना करे :

गर्भवती महिला करेले के जूस का सेवन ना करे, अगर गर्भावस्था में इसका ज्यादा सेवन कर लेती है तो गर्भपात करने की नौबत आ सकती है, इसीलिये इसका ज्यादा सेवन गर्भावस्था में हानिकारक हो सकता है, आप इसे नाही ले यही बेहतर है।

2. कम ब्लड शुगर वाले इसका सेवन ना करे :

अगर आपका ब्लड शुगर लेवल कम है, तो आपको करेले के जूस का सेवन नही करना चाहिए, इससे आपको कई समस्या का सामना करना पड़ सकता है, इससे किडनी और लीवर पर बुरा असर पड़ सकता है।

3. पेट दर्द या दस्त की समस्या :

करेले के जूस का ज्यादा मात्रा में सेवन करना आपको भारी पड़ सकता है, क्योंकि इसके ज्यादा सेवन से आपको पेट दर्द या दस्त जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

करेले का जूस बनाने की विधि (How to make bitter gourd juice in hindi)

करेले का जूस बनाने की विधि में हमे सीखेंगे की, ये जूस कैसे बनाते है, लेकिन जूस बनाने के लिए ताजा करेले का इस्तेमाल करना चाहिए, तो आइए देखते है करेला जूस कैसे बनता है।

करेला जूस बनाने की सामग्री :

1. दो ताजे करेले

2. एक कप पानी

3. चुटकीभर कला नमक

करेले का जूस बनाने का तरीका :

1. सबसे पहले दो ताजे करेले ले और उसे पानी से धो ले।

2. इसके बाद इसे बारीक कांट ले और मिक्सी जार में डाले।

3. फिर मिक्सचर में इसे ग्राइंड करे, थोड़ा पानी डाले और ग्राइंड करे।

4. फिर इसे मिक्सी जार से निकाले और छलनी से गिलास में छान लें।

5. फिर इसमे चुटकीभर काला नमक डालें स्वाद के लिए।

6. आपका करेला जूस तैयार है, इसे सवेरे खाली पेट पिये।

इसका अति मात्रा में सेवन न करे।

करेला जूस के पौष्टिक तत्व

 

आपको पता है कि, करेला कितना गुणकारी होता है, इसमे मौजूद औषधीय गुण हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते है, जिससे हम अपने शरीर को स्वस्थ और बीमारियों से दूर रख सकते है, ये सब होता है करेले के जूस में मौजूद पौष्टिक तत्व से, इसमे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नेशियम, विटामिन-बी, सी जैसे गुणकारी तत्व होते है, जो हमारे शरीर के लिए उपयोगी होते है, और हमारा शरीर इसी तत्व से स्वस्थ रहता है।

करेले का जूस कब पीना चाहिए

 

कई लोगों के मन मे ये सवाल जरूर आता है कि, करेले का जूस कब पीना चाहिए? तो हम आपको बता दे कि, अगर आपको इसके वाकई में असरदार फायदे चाहिए तो आप करेले के जूस का सेवन सवेरे खाली पेट ही करना चाहिए, और इसका सेवन कड़वाहट से भरपूर होता है, तो आप इसमे नींबू का रस या काला नमक मिला सकते है, लेकिन मैं तो कहूंगा कि इसे ऐसेही ले आदत हो ही जाएगी, लेकिन इसका ज्यादा मात्रा में सेवन न करे, इससे पेट दर्द या दस्त की समस्या हो सकती है।

(FAQ) :

Q.1  करेले का जूस हफ्ते में कितनी बार पिये?

Ans: करेले का जूस हफ्ते में दो या तीन बार पीने से फायदा मिल सकता है।

Q.2 करेले का जूस कब और कैसे पिये?

Ans: करेले का जूस सवेरे खाली पेट पीने से इसके अच्छे रिजल्ट मिलते है।

Q.3  करेले का जूस कितने दिन पीना चाहिए?

Ans: करेले का जूस अगर आपको हाई ब्लड शुगर है, तो इसे एक या डेढ़ महीने पी सकते है।

Q.4  करेले का जूस पीने के क्या नुकसान है?

Ans: करेले का जूस का सेवन ज्यादा करने से पेट दर्द या दस्त की समस्या हो सकती है।

अन्य पढे :

आपने इस लेख से क्या सीखा :

आशा करता हु की, आपको हमारा करेले का जूस पीने के फायदे और नुकसान लेख पसंद जरूर आया होगा, तो आपने इस लेख के माध्यम से क्या सीखा।

हमने इस लेख से इसके जितने फायदे है उतने ही नुकसान भी है, करेले के जूस को ज्यादा मात्रा में नही पीना चाहिए, और करेले के जूस का सेवन सवेरे खाली पेट ही करना अच्छा होता है, इससे शरीर को कई लाभ मिलते है।

इस लेख में दी गई सामग्री एवं जानकारी का उपयोग किसी बीमारियों को ठीक करने या स्वास्थ्य संबंधी समस्या उपचार के हेतु नहीं है। ये सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या चिकित्सक से परामर्श करे।

अगर आपको हमारा ये लेख पसंद आया हो तो शेयर जरूर करे, और ऐसेही स्वस्थ संबंधी जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे।

Leave a Comment