Ananas Ka Juice Peene Ke Fayde | अनानास का जूस पीने के फायदे 2023

दोस्तो, आज हम जानेंगे कि, ananas ka juice peene ke fayde (benefits of pineapple juice in hindi) क्या है? और हमे इससे क्या क्या फायदे हो सकते है, ये हम इस लेख में जानेंगे, और भी बहुत कुछ इस अनानास के इस औषधीय गुणों से भरे फल के बारे में जानेंगे।

अनानास का फल आजकल बहुत लोग खाना पसंद करते है, ज्यादातर लोग अनानास जूस पीना पसंद करते है, जो स्ट्रीट पर या जूस सेंटर पर आसानी से मिल जाता है, कई लोग pineapple juice घरपर ही बनना पसंद करते है, इसके बारे में भी इस लेख में अनानास जूस कैसे बनाये इसका तरीका दिया है।

अनानास क्या है ?

अनानास क्या है? ये प्रश्न बहुत कम लोगो को ही आता है, क्योकि बहुत से लोग इसके बारे जानते है, लेकिन हम आज जिन्हें पता नही उसे इसका थोड़ा परिचय दे ही देते है, अनानास एक फल है, जो गोल अंडाकार आकार का होता है, इस पहल का बाहरी हिस्सा हरे रंग का होता है, और अंदर से पिला होता जो बहुत ही स्वादिष्ट होता है, इसका स्वाद थोडा खट्टा थोडा मीठा होता है, और ये विटामिन सी से भरपूर होता है, जिसे एक औषधीय गुणों से भरपूर वाला फल कहा जाता है।

अनानास जूस पीने के फायदे (benefits of pineapple juice in hindi)

अनानास का जूस कितना फायदेमंद है, ये आज हम इस लेख में जानेंगे, आप नही जानते होंगे इसके दमदार फायदे तो आइए नीचे जानते है, इसके फायदे क्या है।

1. आँखों के लिए लाभकारी :

अनानास का जूस पीने के कई फायदे है, जिसमें आँखों फायदा भी मौजूद है, अनानास विटामिन-ए युक्त फल होने के कारण इसका लाभ आंखों के लिए फायदेमंद हो सकता है, आप अनानास का जूस अगर रोज एक गिलास पीते है, तो आपकी आंखों को इसका लाभ मिल सकता है, जो आजकल के बच्चों और बुढो को इसका लाभ मिल सकता है।

आप अनानस का जूस घरपर ही बनाये तो इसके पूरे पौष्टिक तत्व का लाभ आपको मिल सकता है, इसीलिए आप एक ताजा अनानास का फल लाये और उसे धोने के बाद घरपर ही जूस बनाकर बिना बर्फ के रोजाना सवेरे पिये तो आपको इसका अच्छा लाभ मिल सकता है।

2. इम्युनिटी सिस्टम को बढ़ाने में लाभकारी :

आज कल के दौर में हमारा इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होना आवश्यक होता है, क्योंकि कई ऐसी बीमारीया होती है, जो शरीर को बीमारियों का घर बना सकती है, जैसे कि हाल ही में कोरोना से कई लोग पीड़ित थे और आज भी है, तब डॉक्टर की सलाह थी कि अपनी इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाओ तभी कोरोना आपसे दूर रहेगा।

अगर आपको अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाना है, तो अनानास का जूस आपको अपने रोज के डाइट में शामिल करना होगा, इस जूस में कई प्रकार के पौष्टिक तत्व आपकी इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार साबित हो सकती है, और आपका शरीर किसी भी बीमारी से दूर या इससे लड़ने में काबिल हो सकता है।

3. वजन घटाने में मददगार :

कई लोग अपने बढ़ते वजन के चलते परेशान रहते है, उनके लिए अनानास का रस या जूस बडा ही लाभकारी हो सकता है, क्योंकि पाइनएप्पल जूस में विटामिन-सी के पौष्टिक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते है, और वजन को कम करने के लिए विटामिन-सी तत्व अच्छा माना जाता है।

अगर आपको वजन जल्दी घटाना है, तो आपको सिर्फ अनानस का जूस पीने से ही लाभ नही मिलेगा इसके साथ साथ आपको व्यायाम भी करना जरूरी होता है, तभी पूरे तरीके से लाभ मिल सकता है।

4. हृदय संबंधित रोगों से छुटकारा :

आज के दौर में हृदय संबंधित रोगो से बहुत से लोग परेशान है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बना रहता है, इससे थोड़ा बहुत छुटकारा आपको पाना है, तो आपको अच्छा डाइट रोजाना लेना होगा, जिसमे पाइनएप्पल का जूस भी शामिल है, जी हां पाइनएप्पल का जूस हार्ट संबंधी रोगों को रोकने में लाभकारी हो सकता है, क्योंकि पाइनएप्पल में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट के तत्व पाए जाते है, जिससे रक्त का संचार अच्छा होता है, और हृदय संबंधित रोगों से आप कुछ हद तक निजात पा सकते है।

5. पाचनतंत्र में सुधार लाये :

अगर हमारे पाचनतंत्र बिगड़ गया है, तो अनानास का जूस इसमें सुधार लाने में मददगार साबित हो सकता है, इसमे विटामिन-सी तो पाया जाता ही है, लेकिन इसमे ब्रोमेलेन नामक तत्व भी पाया जाता है, जिसकी वजह से पाचनतंत्र को सुधारा जा सकता है, जो आपको अनानास के जूस में मिल सकते है।

हमारा पाचनतंत्र अगर बिघड जाता है, तो हमे पेट की कई सारी समस्या से गुजरना पड़ सकता है, जो कोई भी नही चाहेगा, इसीलिए पाइनएप्पल जूस का सेवन करना लाभकारी हो सकता है, जो आप इसका जूस खाना खाने के आधे घंटे बाद भी पी सकते है।

6. हड्डियों के लिए लाभकारी :

क्या आपको पता है कि, पाइनएप्पल का जूस पीने से हड्डियों को लाभ मिल सकता है, याने हड्डियां मजबूत होने में मददगार साबित हो सकता है, क्योंकि पाइनएप्पल में मैगनीज और कैल्शियम के तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार साबित हो सकते है।

हड्डियों का मजबूत ना होना याने कैल्शियम और विटामिन-डी की कमी होना ही होता है, जिसकी भरपाई अनानास का जूस कर सकता है, जिससे आपकी हड्डियां मजबूत रहती है।

7. त्वचा के लिए लाभकारी :

त्वचा संबंधित कई समस्या लोगो को होती है, जैसे कि मुहाँसे, दाग धब्बे का होना जैसी समस्या होती है, ऐसेमें अगर आप इसका निवारण ढूंढ रहे है, तो पाइनएप्पल का जूस मददगार साबित हो सकता है, क्योंकि इसमें पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व त्वचा की समस्या को दूर करने में सक्षम माने जाते है, इसमे विटामिन-सी तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो त्वचा के लिए अच्छा माना जाता है, जिससे त्वचा की समस्या दूर हो सकती है।

अनानास का जूस कैसे बनाएं ? (How to make pineapple juice in hindi)

हमने अभी अनानास के जूस के फायदे के बारे में जाना, अब हम जानेंगे कि, अनानास का जूस कैसे बनाया जाता है, तो आओ देखते है।

अनानास का जूस बनाने की सामग्री :

  • 2 से 3 कप कटा हुआ ताजा अनानास 
  • 1 से 2 चम्मच चीनी
  • बर्फ के टुकड़े (वैकल्पिक)
  • चुटकीभर जीरा पाउडर (वैकल्पिक)

अनानास का जूस बनाने का तरीका :

1. कटे हुए अनानास के टुकड़े जूसर में डाले उसका जूस बना ले।

2. जूसर में से अनानास का जूस एक गिलास में निकाले।

3. आप चाहे तो उसमें बर्फ भी मिला सकते है।

4. अब जूस में चुटकीभर जीरा पाउडर डाले।

5. आपका पाइनएप्पल का जूस तैयार है।

6. जूस का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

अनानास के जूस के पौष्टिक तत्व 

क्या आप जानते है कि, अनानस में कितने पौष्टिक तत्व पाए जाते है, जिससे अनानस एक औषधीय गुनतत्व रहित फल बन जाता है, तो आइए जानते है इस जूस के पौष्टिक तत्व।

अगर अनानास के juice में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व के बारे में बात करे तो इसमे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, मैग्नेशियम, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, मैगनीज़, विटामिन-सी, विटामिन-ए, विटामिन-बी6 आदि पौष्टिक तत्व पाए जाते है।

FAQ) :

Q.1  पाइनएप्पल का जूस कब पीना चाहिए?

Ans: पाइनएप्पल का जूस आप सवेरे भी पी सकते है, या रात को खाना खाने के आधे घंटे बाद पीनेसे फायदा हो सकता है।

Q.2 पाइनएप्पल की तासीर बताए?

Ans: पाइनएप्पल की तासीर ठंडी होती है, इसे आप गर्मी के मौसम में खा सकते है, जिससे ये आपके शरीर को ठंडा महसूस कराती है।

Q.3  अनानास में कौनसा विटामिन तत्व पाया जाता है?

Ans: अनानास में कई तत्व पाए जाते है, इसमे विटामिन-ए, विटामिन-सी, कैल्शियम, मैगनीज जैसे पौष्टिक तत्व पाए जाते है।

Q.4  अनानास के जूस के नुकसान क्या है?

Ans: गर्भवती महिला इस जूस का सेवन न करे, डायबिटीज का मरीज पाइनएप्पल का जूस न पिएं।

अन्य पढे :

आपने इस लेख से क्या सीखा :

आशा करता हु की, आपको हमारा अनानास का जूस पीने के फायदे (benefits of pineapple juice in hindi) लेख पसंद जरूर आया होगा, तो आपने इस लेख के माध्यम से क्या सीखा।

अनानास जैसा गुणकारी फल एक औषधीय फल है, जैसे कि हिमने इस लेख में इसके कई फायदे हमने देखे, जो आपने ऊपर पढे होंगे, और एक बात जूस का सेवन ज्यादा मात्रा में बिल्कुल भी ना करे।

इस लेख में दी गई सामग्री एवं जानकारी का उपयोग किसी बीमारियों को ठीक करने या स्वास्थ्य संबंधी समस्या उपचार के हेतु नहीं है। ये सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या चिकित्सक से परामर्श करे।

अगर आपको हमारा ये लेख पसंद आया हो तो शेयर जरूर करे, और ऐसेही स्वस्थ संबंधी जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे।

Leave a Comment