कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आहार में क्या खाना चाहिए क्या नही खाना चाहिए डाइट

दोस्तों, आज इस लेख में कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए क्या खाना चाहिए क्या नही खाना चाहिए इसके बारे में हम जानने वाले है, आपने ब्लड प्रेशर, डायबिटीज जैसी बीमारी सुनी होगी, लेकिन इसके बढ़ने का कारण भी कोलेस्ट्रॉल का हमारे शरीर मे ज्यादा मात्रा में बढ़ना ही होता है।

कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए कई लोग कोशिश करते है, लेकिन वो अपने खराब जीवनशैली पर कभी ध्यान ही नही देते, इसका सही कारण तो खराब खानपान, खराब जीवनशैली और शरीर को सुस्त रखना व्यायाम ना करना इससे कोलेस्ट्रॉल तो बढ़ेगा ही ।

आपके लिए हमने कोलेस्ट्रॉल के बारे में और उसे कम करने के लिए आपको क्या खाना चाहिए क्या नही खाना चाहिए इस लेख में नीचे विस्तार से दिया है, उम्मीद है कि आपको बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए इसका फायदा जरूर होगा।

Table of Contents

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आहार में क्या खाना चाहिए क्या नही खाना चाहिए | Cholesterol Diet In Hindi Tips


कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आहार में क्या खाना चाहिए क्या नही खाना चाहिए डाइट
cholesterol karne ke liye diet in hindi

Table of content

  1. कोलेस्ट्रॉल क्या है ?(What is cholesterol ?)
  2. कोलेस्ट्रॉल कैसे कम करें ? (How to lower cholesterol?)
  3. कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए क्या खाना चाहिए? 
  4. कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए क्या नही खाना चाहिए?
  5. कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए कुछ अन्य सुझाव
  6. कोलेस्ट्रॉल कम करने की एक्सरसाइज

कोलेस्ट्रॉल क्या है ?(What is cholesterol ?)

कोलेस्ट्रॉल क्या है ऐसा सवाल बहुतसे लोगों को नही पता होता, और ये कैसे बढ़ता है, ये भी ज्यादातर लोगों को नही पता होता है, आखिर कोलेस्ट्रॉल क्या होता है? अगर इसके बारे में बताने जाउ तो कोलेस्ट्रॉल एक waxy प्रकार का फैट है, जो शरीर मे रक्त के माध्यम से पूरे अंग तक पोहचता है, और उच्च कोलेस्ट्रॉल रक्त में वसा को फैलाता है।

कोलेस्ट्रॉल दो प्रकार के होते है, एक अच्छा कोलेस्ट्रॉल(good cholesterol) और दूसरा बुरा कोलेस्ट्रॉल(bad cholesterol), अगर आपके शरीर मे बुरा कोलेस्ट्रॉल (bad cholesterol) है तो आपको हार्ट संबंधी समस्या हो सकती है, जैसे हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी समस्या हो सकती है।

कोलेस्ट्रॉल कैसे कम करें ? (How to lower cholesterol?)

कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आपको bad कोलेस्ट्रॉल को शरीर से निकालना होगा, जो बुरे खान-पान, खराब जीवनशैली से होता है, ऐसेमें आपको आपकी दिनचर्या में बदलाव लाना पड़ेगा, जैसे कि आपका खान-पान अच्छा हो और समय पर हो तो ज्यादा अच्छा है, ताजे फल और सब्जी खाये, व्यायाम नियमित करे साथ ही योगासन भी करे, इससे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलेगी।

चलिए और भी विस्तार से जानते है, कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए क्या खाएं और क्या ना खाएं इसके बारे में, पहले जानते है की, कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए क्या खाना चाहिए।

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए क्या खाना चाहिए? 

जैसे कि आपको पता है कि, अच्छा खान-पान हमारी सेहत के लिए अच्छा होता है, और अगर हम अच्छा खान-पान नही करते है, तो हमे कही समस्या से गुजरना पड़ सकता है, जैसे कि कोलेस्ट्रॉल(cholesterol) की समस्या का बढ़ना ज्यादातर हमारे खराब खान-पान से ही होता है, तो आइए इसे कम करने के लिए क्या खाएं ये जानते है।

1. ताजी हरीभरी सब्जियां :

ताजी हरी सब्जियां सेहत के लिए अच्छी मानी जाती है, इसका रोज सेवन करने से हमारी सेहत स्वस्थ रहती है, सब्जियों में फाइबर और विटामिन्स भरपूर मात्रा में होने से ये कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार साबित होते है, इसमे पालक, मेथी, ब्रोकली, मटर, गाजर आदि जैसी ताजी सब्जियां अपने डाइट में शामिल कर सकते है, आप इसे जूस बनाकर या पकाकर भी इसका सेवन कर सकते है।

2. ताजे फल :

ताजी सब्जियों के साथ साथ आप ताजे फलों का भी सेवन कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए कर सकते है, फलों को लेते वक्त आप देख ले कि वो ताजे है कि नही, क्योंकि उसमें मौजूद फाइबर, पोटैशियम, विटामिन्स के पौष्टिक तत्व आपको भरपूर मात्रा में मिल सके, ताकि आपका कोलेस्ट्रॉल कम करने में ये आपको फायदा पोहचा सके, आप फलों में संतरा, अंगूर, अनानस, कीवी, आम, तरबूज, सेब, पपीता आदि का सेवन कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए कर सकते हो।

3. नट्स (Nuts) का सेवन :

नट्स का रोजाना सेवन करना आपके स्वास्थ के लिए अच्छा माना जाता है, बादाम, अखरोट, पिस्ता जैसे नट्स में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते है, और इसका कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए फायदा होता है, इसीलिए रोज नट्स का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

4. फिश का सेवन :

फिश का सेवन करना स्वास्थ के लिए अच्छा माना जाता है, इसमे मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड एक अच्छा कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है, और अच्छा कोलेस्ट्रॉल (good cholesterol) आपके बुरे कोलेस्ट्रॉल (bad cholesterol) को कम करने में मदद करता है, इसमे सैल्मन, मैकरेल, टूना आदि ओमेगा-3 फैटी एसिड से युक्त मछलियां शामिल है।

5. लहसुन का सेवन :

लहसुन का सेवन शरीर मे अतिरिक्त वसा को कम करने के लिए फायदेमंद होता है, लहसुन की एक कली रोजाना सवेरे खाली पेट खाने से कॉलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी मददगार साबित हो सकती है, इसमे मौजूद पौष्टिक तत्व कॉलेस्ट्रॉल की वजह से बनने वाले रक्त के थक्कों को नष्ट करने में मददगार साबित हो सकते है।

6. ग्रीन टी का सेवन :

आप सवेरे चाय का सेवन करते हो तो अच्छी बात है, लेकिन आप ग्रीन टी या ब्लैक टी ले सकते है, इसमे एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते है, जो बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते है, जिससे खून के थक्के नही बनते, और दिल की संबंधित बीमारियों का खतरा नही रहता, इसीलिए सवेरे ग्रीन टी का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

7. साबूत अनाज का सेवन :

क्या आपको पता है कि, हमारी रोजमर्रा की खाने की चीजें भी हमारे लिए फायदेमंद होती है, जी है ये सच है कि, गेंहू, चावल हमारी रोज की खाने के अनाज में आयरन, फाइबर जैसे पौष्टिक तत्व पाए जाते है, इससे बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कम करने की क्षमता होती है, इसीलिए ये साबुत अनाज आपको फायदा दे सकते है।

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए क्या नही खाना चाहिए?

जिन लोगो का कोलेस्ट्रॉल ज्यादा बढ़ चुका है, उन्होंने नीचे दिए गए पॉइंट्स को सही से पढ़ने चाहिए, क्योंकि इसका सेवन आपके लिए हानिकारक हो सकता है, नीचे दिए गए किन चीजो को नही खाना चाहिए।

1. शराब ना पिये :

क्या आपको पता है कि, शराब हमारे शरीर के लिए कितनी हानिकारक हो सकती है, शराब में ज्यादा कैलोरी(calorei) की मात्रा होती है, जिससे आपके शरीर में वसा भरपूर मात्रा में बढ़ता है, और आपका वजन बढ़ने लगता है, जिससे आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, और खून के थक्के बनने से आपको हृदय संबंधी समस्या बढ़ सकती है, जिससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक्स का खतरा रहता है।

2. अंडे का पीला भाग और दुग्धजन्य पदार्थ :

क्या आपको पता है की, अंडे के अंदर का पीला भाग बुरे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है, जो आपके कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने में सहाय्यक होता है, इसीलिए इसे ना खाएं, ऐसेही दुग्धजन्य पदार्थ भी कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है, इससे फायदा भी है, लेकिन इसका ज्यादा सेवन कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है।

3. नमक का ज्यादा सेवन ना करे :

वैसे तो नमक का सेवन डॉक्टर के मुताबिक कम ही करना चाहिए, यह भी आपको हम यही बताना चाहेंगे कि, नमक में सोडियम होता है, इसका अधिक सेवन कोलेस्ट्रॉल बढा सकता है, नमक का अति ज्यादा सेवन दिल की समस्या को बढ़ा सकता है।

4. मांस का सेवन ज्यादा ना करे :

आपको बता दु की, मांस में फैट ज्यादा होता है, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए, रोज इसका सेवन ना करे, क्योंकि इसमें मौजूद फैट आपके शरीर को नुकसान पोहचा सकता है, क्योंकि फैट के बढ़ने से कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है, और दिल की बीमारियों को बढ़ने का कारण बनता है।

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए कुछ अन्य सुझाव (Some other tips to lower cholesterol in hindi) :

  • ज्यादा फैटी वाले पदार्थ ना खाएं, इससे आपका वजन बढ़ता है, और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या होती है।
  • दुग्धजन्य पदार्थ का सेवन सीमित मात्रा में ही करे, हो सके तो इसे परहेज ही करे।
  • दररोज एक्सरसाइज करें, दौड़ने जाए, पूरी तरह की शारीरिक गतिविधियों को प्राधान्य दे।
  • कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाले पदार्थ खाये, जैसे फाइबर युक्त पदार्थ का सेवन करे।
  • अल्कोहोल और धूम्रपान से दूर ही रहे, इससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है, और दिल को खतरा होता है।
  • रोज की रूटीन में अच्छे डाइट को शामिल करें, ताजे फल और सब्जियों का रोज सेवन करे।
  • अच्छी नींद दररोज ले, 8 घंटे की अच्छी नींद ले, इससे आप तनाव मुक्त रहेंगे, सभी समस्या से दूर रहेंगे।
  • खाना खाने के बाद याद से 30 min रोज टहलना जरूरी होता है, इससे वजन बढ़ने की समस्या से आप दूर रहोगे।

कोलेस्ट्रॉल कम करने की एक्सरसाइज (Cholesterol lowering exercise in hindi) :

डॉक्टर हमेशा यही सलाह देते है कि, आपकी हर समस्या का निवारण एक ही है कि, आप रोज व्यायाम और योग जरूर करे, जिससे आपके शरीर मे से बुरा कोलेस्ट्रॉल (bad cholesterol) को खत्म किया जा सकता है।

1. जॉगिंग करे :

आप कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए, सबसे आसान तरीका अपना सकते है, नियमित सवेरे या शाम को जॉगिंग करने से आपका कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

2. योग करे :

नियमित रूप से योग करने से आपको काफी फायदा मिल सकता है, जिससे आपका बढ़ता कोलेस्ट्रॉल कम होता है, जिससे आपको डॉक्टर की तरफ जाने की आवश्यकता कम पड़ती है।

3. वॉकिंग करे :

सबसे आसान व्यायाम तो मुझे इससे अच्छा कोई भी नही लगता, क्योंकि आप कभीभी पैदल चल सकते हो, अगर आप खाना खाने के बाद रोजाना पैदल चल सकते है, इससे आपका कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

4. स्विमिंग करे :

स्विमिंग करने में हमे काफी एनर्जी लगती है, जिससे हमारे शरीर की अतिरिक्त कैलोरी नष्ट होतो है, और शरीर का वजन कम होता है, वजन कम होने से कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है।

5. आप साइकिलिंग :

आपको और भी बताऊ तो, आप साइकिलिंग भी कर सकते है, इसमे आपकी कैलोरी नष्ट होती है, और आपको कोलेस्ट्रॉल का खतरा कम हो सकता है,।

(FAQ) :

Q.1  कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर कोनसा फल खाना चाहिए?

Ans: कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर विटामिन-ए और विटामिन-सी युक्त फल खाना चाहिए।

Q.2  कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर क्या क्या परेशानी होती है?

Ans: कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर वजन बढ़ता है, इससे दिल की संबंधित समस्या होती है, जैसे हार्ट अटैक, स्ट्रोक्स आदि।

Q.3  क्या कोलेस्ट्रॉल में दही खा सकते है?

Ans: कोलेस्ट्रॉल में दही खा सकते है, लेकिन इसका कम सेवन अच्छा होता है।

Q.4  भैंस के दूध में कितना कोलेस्ट्रॉल होता है?

Ans: भैंस के दूध में 0.64 मिली ग्राम कोलेस्ट्रॉल होता है।

अन्य पढे :

आपने इस लेख से क्या सीखा :

आपने कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए क्या खाना चाहिए क्या नही (Cholesterol diet in Hindi tips) खाना चाहिए इस लेख में ये सीखा है कि, आपको कोलेस्ट्रॉल की समस्या से बचना है, तो आपको एक अच्छा आहार लेना आवश्यक है, और साथ ही नियमित व्यायाम और योगा करना भी आवश्यक है, खाना खाने के बाद रोज टहलना चाहिए, याने पूरी तरह से आपकी लाइफस्टाइल आपको बदलनी है, इससे आपकी सेहत स्वस्थ रहेगी, और कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने नही देगी।

इस लेख में दी गई सामग्री एवं जानकारी का उपयोग किसी बीमारियों को ठीक करने या स्वास्थ्य संबंधी समस्या उपचार के हेतु नहीं है। ये सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या चिकित्सक से परामर्श करे।

अगर आपको हमारा ये लेख पसंद आया हो तो शेयर जरूर करे, और ऐसेही स्वस्थ संबंधी जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे।

Leave a Comment