Ahan Shetty Border 2 First Look: आपको पता है की, बॉर्डर 2 का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था, और अब निर्माताओं ने फिल्म के किरदारों की पहली झलक साझा करनी शुरू कर दी है। सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ के पोस्टर्स सामने आने के बाद अब अभिनेता अहान शेट्टी का शक्तिशाली फर्स्ट-लुक पोस्टर रिलीज किया गया, जिसने सोशल मीडिया पर तुरंत ही हलचल पैदा कर दी। अपने किरदार की पहली झलक साझा करते हुए अहान ने एक्स पर लिखा,
“Sarhad ho ya Samandar… Dharti Maa ka har beta ek hi kasam nibhaata hai. Border 2 in cinemas 23rd January, 2026. Honour… leaves its marks.” इस संदेश ने देशभक्ति और भावनात्मक जुड़ाव का माहौल तुरंत बना दिया।
उनके पिता और दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी ने पोस्टर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा,
“Honour leaves its marks. And courage looks good on you son.”
इस संदेश ने पिता-पुत्र के रिश्ते और फिल्म की विरासत दोनों को और मजबूत तरीके से सबके सामने रखा।
Border 2 में अहान शेट्टी का पहला पोस्टर क्यों बना चर्चा का विषय :
पोस्टर देखकर लग रहा है की, अहान शेट्टी का पहला लुक पोस्टर उन्हें एक नेवी ऑफिसर के रूप में दिखाता है। संकटों भरे समुद्री हालात, युद्ध का तनाव और विस्फोटों के बीच खड़े अहान का चेहरा जिम्मेदारी, दृढ़ संकल्प और डर से परे एक सैनिक की मानसिकता को बयां करता है। यह पोस्टर इस बात का संकेत देता है कि बॉर्डर 2 केवल जमीन की लड़ाई ही नहीं, बल्कि समुद्री मोर्चे पर भी भारतीय सैनिकों की बहादुरी की कहानी दिखाएगी।
यह पहली बार है जब अहान शेट्टी एक बड़े पैमाने की देशभक्ति वॉर ड्रामा में नजर आएंगे। उनकी बॉडी लैंग्वेज, लुक और एटीट्यूड यह बताता है कि फिल्म में उनका किरदार केवल एक सैनिक नहीं, बल्कि उस पीढ़ी की आवाज होगा जो देश के लिए जान देने का जज्बा लेकर तैयार रहती है।
सुनील शेट्टी की प्रतिक्रिया ने बढ़ाया भावनात्मक जुड़ाव :
बॉर्डर 1997 में सुनील शेट्टी ने अपनी भूमिका से देशवासियों का दिल जीता था। अब उनका बेटा उसी फ्रेंचाइज़ का हिस्सा है। ऐसे में पिता का गर्व और दर्शकों की उम्मीद दोनों स्वाभाविक रूप से बढ़ जाते हैं।
सुनील शेट्टी द्वारा लिखा गया संदेश “Courage looks good on you son” सिर्फ एक तारीफ नहीं, बल्कि यह पीढ़ियों से चलती आ रही देशभक्ति की भावना का प्रतीक है।
जहाँ Border ने 1971 के प्रतिष्ठित लोंगेवाला युद्ध को दिखाया था, वहीं Border 2 उस विरासत को नए चेहरों और नए नजरिए के साथ आगे बढ़ाएगी।
फिल्म की स्टार कास्ट और मेगा स्केल :
Border 2 का कैनवास विशाल है। फिल्म में कई बड़े सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं, जिनमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी प्रमुख हैं। इनके साथ मेधा राणा, मोना सिंह और सोनम बाजवा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगी।
फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं, जिन्हें बड़े पैमाने पर भावनात्मक और एक्शन से भरी कहानियाँ पेश करने के लिए जाना जाता है। फिल्म का निर्माण दत्ता परिवार और भूषण कुमार द्वारा किया जा रहा है, जो Border जैसी आइकॉनिक फ्रेंचाइज़ को आधुनिक अंदाज में प्रस्तुत करने का सपना रखती है।
Border 2: कहानी और विरासत का विस्तार
Border फ्रेंचाइज़ भारतीय सिनेमा का एक भावनात्मक अध्याय रही है। 1971 के युद्ध की कहानी पर बनी पहली फिल्म आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह रखती है। Border 2 उसी भावना को आगे बढ़ाते हुए, भारतीय सेना के विभिन्न मोर्चों को दिखाएगी। फिल्म का फोकस इस बार नौसेना पर भी होगा, जो इसे पहले भाग से अलग पहचान देता है।
अहान शेट्टी का किरदार इसी नौसेना यूनिट का हिस्सा है, जो यह संकेत देता है कि उनकी भूमिका कहानी की रीढ़ बनने वाली है।
रिलीज डेट: रिपब्लिक डे वीकेंड से ठीक पहले सिनेमाघरों में दस्तक
पोस्टर में साफ़ दिख रहा है की, Border 2 को 23 जनवरी 2026 को रिलीज किया जाएगा। यह तारीख अपने आप में एक रणनीतिक चयन है, क्योंकि देश गणतंत्र दिवस के माहौल में देशभक्ति से भर जाता है और ऐसे समय में वॉर ड्रामा का प्रभाव और भी बढ़ जाता है।
फिल्म की रिलीज से पहले ही इसके पोस्टर्स दर्शकों के बीच जोरदार उत्साह पैदा कर चुके हैं। ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि Border 2 बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो सकती है।
FAQs – Ahan Shetty Border 2 First Look:
1. Border 2 की रिलीज डेट क्या है?
ans – फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
2. अहान शेट्टी फिल्म में किस किरदार में नजर आएंगे?
ans – वे भारतीय नौसेना के अधिकारी की भूमिका निभाते दिखाई देंगे।
3. Border 2 का निर्देशन कौन कर रहा है?
ans – फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं।
4. फिल्म की मुख्य स्टार कास्ट में कौन-कौन शामिल हैं?
ans – सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मेधा राणा, मोना सिंह और सोनम बाजवा प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
5. Border 2 की कहानी किस पर आधारित है?
ans – यह फिल्म 1971 के युद्ध की भावना और भारतीय सैनिकों के साहस की विरासत को आगे बढ़ाती है, साथ ही नेवी ऑपरेशंस को भी दर्शाती है।
ALSO READ :
Dharmendra Remembered on His 90th Birthday: Hema Malini की पोस्ट और Salman Khan का Emotional Tribute